Uttarakhand Chamoli NewsBig News

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, नवजात की बिगड़ी तबियत, परिजनों ने काटा हंगामा

चमोली में गुरुवार रात डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई. जबकि नवजात बच्चे को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है. जिसके चलते बच्चे को श्रीनगर रेफर कर दिया है. परिजनों ने प्रसूता की मौत की खबर सुन अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा.

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत

मिली जानकारी के अनुसार कविराज वाल्मीकि की पत्नी रविता देवी नो गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया. शुक्रवार सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई. महिला के मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया.

नवजात की तबियत बिगड़ने पर किया श्रीनगर रेफर

महिला के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद कई घंटों तक चिकित्सक महिला को देखने तक नहीं आए. प्रसव के बाद एक चिकित्सक आए तो उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया. गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है. फिलहाल नवजात को भी इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है मासूम को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें