Dehradun NewsHighlight

राज्यपाल ने दी शहीद कैप्टन दीपक सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा.जहां मुख्यमंत्री धामी के साथ-साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए.

राज्यपाल ने दी शहीद कैप्टन दीपक सिंह को श्रद्धांजलि

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बलिदानी के ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शहीद के पिता महेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

उत्तराखण्ड के गौरव हैं शहीद कैप्टन : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह उत्तराखण्ड के गौरव हैं. मां भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा. देश की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जांबाज का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. राज्यपाल ने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें