Pauri Garhwal NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पौड़ी में किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गढ़वाल मंडल मुख्यलाय पौड़ी में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने ध्वाजारोहण किया. इस दौरान उनके साथ गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौजूद रहे. कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया.

धन सिंह रावत ने किया ध्वाजारोहण

देशभर के साथ-साथ प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है. सभी जिलों में आजादी का जश्न मनाया गया. कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू करने वाले स्थानीय लोगून को सम्मानित किया.

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना आज सच हो रहा है. देश उन्नति की ओर अग्रसर है. कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें