Udham Singh Nagar NewsUttarakhand

कृषि मंत्री ने रुद्रपुर में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

रुद्रपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी और कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया साथ ही लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूहों, परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, स्वच्छता के लिए नगर निगम की टीम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कृषि मंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जोशी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि ये आठ दशकों का सफर हमारे राष्ट्र के लिए चुनौतियों भरा रहा है। 1947 में आज़ाद होने से लेकर आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक, हम सभी ने एक लम्बा सफर तय किया है। आज का भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। सुदृढ़ और स्वस्थ अर्थव्यवस्था इस आत्मविश्वास का कारण भी है और परिणाम भी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से वर्तमान तक गरीबों की सेवा, हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार, युवाओं के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहलें शुरू की गईं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 81 करोड़ से अधिक लोगों को अगले पांच साल तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया घर में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करने से लेकर अपना घर होने तक, देश के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के हर सुविधा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है, इस प्रगति के पीछे मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें