National

independence day 2024: 11वीं बार PM Modi ने लाल किला पर फहराया तिरंगा, कही ये बात

आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस (independence day 2024) के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने 11वीं बार तिरंगा फहराया है। ऐशे में हेलिकॉप्टर्स से पुष्प की बारिश भी हुई। आज इस खास पल के लिए मेहमान भी शामिल हुए। काग्रेस नेता राहुल गांधी भी आजादी का जश्न मनाने लाल किला पहुंचे। हजारों देशवासी पीएम मोदी को तिरंगा फहराते हुए देखने के लिए वहां मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi ने कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें