Haridwar NewsHighlight

तिरंगा रैली में बाइक बाइक चलाते नजर आए सीएम धामी, तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री का अलग अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार शाम को रुड़की में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित भव्य तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए.

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली में बाइक चलाते नजर आए. सैकड़ों की संख्या में बाइक पर लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया.

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली में खुद बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की. इस दौरान सभी लोगों को सीएम धामी का अलग अंदाज देखने को मिला.

cm dhami news

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है. सीएम ने सभी प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की.

cm dhami news

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा को देश की एकता औरv अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया. इसके साथ की कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग पीएम मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाए.

cm dhami news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें