National

देश में कल 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?  इन राज्यों में मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की चेतावनी

देश भर में कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में कल कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। 18 अगस्त तक मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अरूणाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। असम, मेद्यालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 17 अगस्त तक तेज बारिश के आसार बताए गए हैं।

 14 से 16 अगस्त तक यहां होगी बारिश

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 अगस्त से 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावन है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 16 अगस्त तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में रुक रुक कर बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें