Sports

Neeraj Chopra-Manu Bhaker की शादी पर आया बड़ा अपडेट, शूटर के पिता ने तोड़ी चुप्पी

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और मनु भाकर (Manu Bhaker) का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा। जहां मनु भाकर ने शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। तो वहीं नीरज ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसे में सोशल मीडिया पर नीरज और मनु का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें फैलनी शुरू हो गई।

Neeraj Chopra-Manu Bhaker की हो रही है शादी?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मनु भाकर से बात करते समय नीरज चोपड़ा काफी शर्मा रहे थे। दोनों बिना आई कॉन्टेक्ट के बातचीत कर रहे थे। जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोगों ने दोनों की शादी के कयास लगाने शुरू कर डाले।

https://twitter.com/Piyushkant16611/status/1822949373870805084

सोशल मीडिया पर मनु की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा से बातचीत के वीडियो ने अफवाहों को और हवा दे दी। दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले है।

मनु भाकर के पिता ने तोड़ी चुप्पी

इन सभी अफवाहों के बीच शूटर मनु के पिता ने सब चीजे साफ कर दी है। खबरों की माने तो शूटर के पिता ने कहा, “मनु भाकर अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती हैं.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें