Almora NewsHighlight

सल्ट में महिला के कान के कुंडल और गले की चेन लूटने वाला गिरफ्तार, दिल्ली का निकला लुटेरा

उत्तराखंड की शांत वादियों में भी आपराधिक घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ताजा मामला अल्मोड़ा के सल्ट का है. जहां आरोपी ने सुनसान जगह पर महिला को जाते देख महिला के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों में दिल्ली से अरेस्ट कर लिया है.

महिला के कान से सोने के कुंडल और गले से चेन लूट ले गया बदमाश

मामले को लेकर 11 जुलाई को पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है. रघुवीर सिंह निवासी पिपना थाना सल्ट ने तहरीर में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पिपना में सुनसान जगह पर अचानक पीछे से आकर उसकी चाची का गला और मुंह दबाकर कान से सोने के कुंडल और गले से सोने की चेन, एक गलोबंद, कान की मशीन लूटकर ले गया.

दिल्ली का बदमाश अरेस्ट

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लूट की घटना के दौरान चाची के दोनों कान फट गये और वह बुरी तरह से घायल हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. एसएसपी ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटे बाद रामपुर सल्ट से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान कैलाश हाल निवासी और मूल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें