Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, लपटे देख मौके पर मची अफरा तफरी, पार्किंग में रखे कई वाहन जले

हल्द्वानी में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में बीते सोमवार को भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटे देख मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग

घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. तुषार ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा. हादसे की आशंका देख उन्होंने तुरंत कर्चारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.

पार्किंग में रखे कई वाहन जले

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई. शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट होने से डायग्नोस्टिक सेंटर में आग लगना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें