Haridwar NewsBig News

रुड़की में बड़ा हादसा : गहरे गड्ढे में गिरे तीन श्रमिक, दम घुटने से दो की मौत, तीसरा अस्पताल में भर्ती

रुड़की से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. शटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर गहरे गड्ढे में जा गिरे. इस दौरान अन्य मजदूर ने शोर मचाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन तीसरा मजदूर भी गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. जबकि तीसरे श्रमिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गहरे गड्ढे में गिरे तीन श्रमिक

मिली जानकारी के अनुसार राशिद (45) और उस्मान (22) मजदूरी करते हैं. सोमवार सुबह दोनों मंगलौर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव में एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने के लिए गए हुए थे. इस दौरान उनके साथ एक अन्य मजदूर भी काम कर रहा था. शटरिंग का सामान खोलते हुए उस्मान और राशिद अनियंत्रित होकर 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे. इस दौरान वहां काम कर रहे अन्य मजदूर दोनों श्रमिकों को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिर गया. चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों श्रमिकों को गड्ढे से बाहर निकालकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने राशिद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीसरे श्रमिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले को लेकर मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस गड्ढे में श्रमिक गिरे थे वो काफी पुराना है. जिसमें गैस बनी हुई थी. चिकित्सकों के अनुसार गड्ढे में गैस बनने से दोनों श्रमिकों का दम घुटने से मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें