Udham Singh Nagar NewsHighlight

देर रात फोन पर बात कर रही थी किशोरी, मोबाइल छीन कर ले गई मां, फिर…

उधम सिंह नगर के किच्छा से दुखद खबर सामने आ रही है. कॉलोनी में सुबह एक किशोरी का शव पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फोन पर बात कर रही थी किशोरी तो मां ने छीन लिया मोबाइल

घटना रविवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी शनिवार रात करीब ढाई बजे फोन पर बात कर रही थी. मां ने किशोरी को बात करते सुना तो वह किशोरी का फोन छीनकर कमरे में चली गई. जिसके बाद किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर दिया.

पंखे से लटका मिला किशोरी का शव

किशोरी की मां ने बताया कि काफी देर तक जब उनकी बेटी नहीं उठी तो वो बेटी को उठाने उसके कमरे में गई. काफी देर तक आवाज लगाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. परिजनों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

परिजनों में पसरा मातम

बता दें कमरे में किशोरी पंखे से लटकी हुई थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस की टीम ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से किशोरी की मां बेसुध हालत में है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें