Tehri NewsHighlight

सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन के महीने का आज आखिरी सोमवार है. भगवान शिव के मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ा हुआ है.

Sawan 2024

टिहरी के बेलेश्वर महादेव में भी आज सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थानीय लोग भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र चंदन चढ़ाने के लिए पहुंचे.

Sawan 2024

वहीं सावन के महीने में झूला झूलना भी काफी शुभ माना जाता है. जिस कारण मंदिर में आए भक्तों ने जलाभिषेक कर झूले का भी खूब आनंद उठाया. हर उम्र के लोग मंदिर के बाहर लगे झूले में झूला झूलते नजर आए.

Sawan 2024

वहीं बेलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि यहां पर जो भी व्यक्ति भगवान शिव को जल अर्पित करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. स्थानीय लोगों के अलावा दूर से भी लोग भगवन शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं.

Sawan 2024

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें