Haridwar NewsHighlight

कांवड़ यात्रा में SPO ने निभाई अहम भूमिका, पुलिस ने किया सम्मानित

कांवड़ महायात्रा 2024 एतिहासिक और चुनौतीपूर्ण साबित हुई. यात्रा के दौरान कांवड़ियों और हरिद्वार के निवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या से दूर रखने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधन को अन्य राज्यों से हरिद्वार आए कांवड़ियों ने भी सराहा है. इन योजनाओं को धरातल पर लागू करने में हरिद्वार पुलिस के बड़े सहयोगी के रूप में सामने आए SPO,s का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

कांवड़ यात्रा में SPO ने निभाई अहम भूमिका

रविवार को SPO,s के योगदान की सराहना करने और उनके जज्बे को प्रोत्साहित करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर विभिन्न थानों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज थाना कलियर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कावड़ यात्रा में अहम योगदान देने वाले SPO,s को सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के लिए किए जा रहे प्रयासों में पुलिस का सहयोग करने कि अपील की गयी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें