Dehradun NewsBig News

मसूरी हादसा : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. देहरादून-मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गए. जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह बोलेरो वाहन टकराने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कार मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही थी. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे.

हादसे में पांच लोग घायल

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. हादसे में घायलों की पहचान हिमांशु कुमार (31) निवासी देहरादून, मुकेश कुकरेती निवासी टिहरी, अमित राणा (35) निवासी देहरादून, गिरीश रावत निवासी कोटद्वार, गिरीश शर्मा (27) निवासी विकास नगर के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें