Big NewsHaldwani NewsNainital News

गौला नदी में नहाने गया 10 साल का मासूम बहा, गोरापड़ाव में मिला शव

रविवार सुबह हल्द्वानी में गौला नदी में नहाने गया एक मासूम हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा गौला नदी में नहाने के लिए उतरा और नदी के तेज बहाव में बह गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।

गौला नदी में नहाने गया 10 साल का मासूम बहा

रविवार को अमरजीत (10) पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा गौला नदी में नहाने के लिए गया। लेकिन नहाने के दौरान वो नदी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते नदी में ओझल हो गया। नदी के आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस के दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला शव

काफी देर तक बच्चे को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया। काफी देर खोजने के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें