Sports

करोड़ों की धोखाधड़ी में MS Dhoni के खिलाफ शिकायत दर्ज, विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। हालांकि इस बार वो गलत कारणों को लेकर खबरों में बने हुए है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के खिलाफ BCCI में एक शिकायत दर्ज हुई है। ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट’ के अंडर शिकायत दर्ज हुई है।

क्या है पूरा मामला, जानिए?

MS Dhoni के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले उत्तर प्रदेश के अमेठी के निवासी राजेश कुमार मौर्य है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। ये वहीं धोखाधड़ी का मामला है जो धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ रांची के सिविल कोर्ट में दर्ज करवाई थी। 30 अगस्त तक BCCI ने धोनी से इस मामले में जवाब मांगा है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को भी जवाब देने के लिए 16 सिंतबर तक का समय लगेगा।

धोनी के साथ हुई धोखाधड़ी!

बता दें कि धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया हुआ है। इसमें मिहिर के साथ सौम्या दास और रका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। ये लोग धोनी के साथ बिजनेस में थे।

रांची सिविल कोर्ट में इसी साल 20 मार्च को इस केस की सुनवाई हुई। जिसमें मामला सही पाए जाने पर मिहिर और बाकी लोगों को समन भेजा गया। धोनी ने मिहिर पर एग्रीमेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। साल 2021 में दोनों के बीच एग्रीमेंट समाप्त हो गया था। लेकिन उसके बाद भी मिहिर दिवाकर ने धोनी के नाम का यूज किया।

धोनी की तरफ से ये दलील पेश की गई थी कि मिहिर की कंपनी ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर कई अकादमी खोली है। लेकिन उन्होंने धोनी को उनका शेयर नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें