Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बारिश का कहर, बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास आया मलबा, यातायात बाधित

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है. जिससे कई यात्री हाईवे पर फंस गए हैं.

बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास आया मलबा

भारी बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है. रविवार सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका चमोली के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है. जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीआरओ की टीम मार्ग को सुचारु करने का प्रयास कर रही है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें