UttarakhandBig News

सीएम धामी ने आठ जिलों के लिए जारी की वित्तीय स्वीकृति, जानें आपके जिले को कितनी मिली धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नाबार्ड के अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए धनराशि स्वीकृत की है. आप भी इस खबर के माध्यम से जान सकतें हैं कि मुख्यमंत्री धामी ने आपके जिले के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत की है.

जानें आपके जिले को कितनी मिली धनराशि

देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत-पुननिर्माण कार्य के लिए 488.40 लाख, विकासनगर में विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नंबर 15 में 1 नवीन नलकूप के निर्माण के लिए 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है.

जानें पौड़ी जिले की झोली में क्या आया

पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गर दांयी खो नहर के पुनरोद्धार-जीर्णोद्वार के कार्य के लिए सीएम ने 463.16 लाख, विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 175.54 लाख और विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

इसके साथ ही विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए सीएम ने 452.26 लाख का अनुमोदन प्रदान किया है. वहीं एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए 107.70 लाख एवं एकेश्वर में ही बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटावरोधी योजना के लिए 196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की है.

अल्मोड़ा के विकासखण्ड चौखुटिया में स्प्रिंकलर आधारित 1 संख्या भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण की प्रायोजना के लिए 100.49 लाख और विकासखण्ड द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णोद्वार की प्रायोजना के लिए 217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की है.

चमोली के विकासखण्ड पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 254.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की है.

ऊधमसिंह नगर को मिली ये सौगात

ऊधमसिंह नगर के विकासखण्ड रूद्रपुर की किच्छा नहर के लाईनिंग कार्य के लिए सीएम ने 180.81 लाख और विकासखण्ड रूदपुर की सिरसा नहर के लाइनिंग के कार्य के लिए 137.10 लाख की स्वीकृति प्रदान की है. तहसील सितारगंज में उत्तर प्रदेश राज्य से प्राप्त सिसैया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार के कार्य के लिए 290 लाख की स्वीकृति दी है.

वहीं तहसील खटीमा में चन्देली माईनर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना के लिए 212.51 लाख एवं तहसील खटीमा में नहर संख्या 03. 03ए. 03बी के पुनरोद्धार की योजना के लिए 162.58 लाख की स्वीकृति प्रदान की है. वहीं नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी की आबादी को बाढ़ से बचाव के लिए सीएम ने 488.0 लाख के कार्यों को अपना अनुमोदन प्रदान किया है.

हरिद्वार के अंतर्गत हरिद्वार (शहरी) विधानसभा के लिए सीएम धामी ने कुल 50 हैंडपंपों के अधिष्ठापन के लिए मुख्यमंत्री ने 274.60 लाख की धनराशि का अनुमोदन भी दिया है.

रुद्रप्रयाग और नैनीताल को मिली इतनी वित्तीय स्वीकृति

रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में अवस्थित लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त 8 किमी आफसूटों के पुनरोद्धार और HDPE पाईप द्वारा 10.214 किमी नए आफसूटों के निर्माण के लिए 761.33 लाख और विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत तैला सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में 4 सं० लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 500.38 लाख की स्वीकृति दी है.

नैनीताल के भीमताल में भी राज्य योजना के अंतर्गत ढाई किलोमीटर लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए 795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें