Dehradun NewsUttarakhand

जलभराव व बाढ़ वाले क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों के लिए बड़ा फैसला, मानसून काल में रहेंगे बंद

राजधानी देहरादून में चल रहे कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिय़ा गया है। दून में जलभराव और बाढ़ वाले क्षेत्र में चल रहे कोचिंग संस्थान मानसून काल में बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने छात्रों की सुरक्षा के चलते ये फैसला लिया है।

देहरादून के कोचिंग संस्थानों के लिए बड़ा फैसला

मानसून काल में देहरादून में जलभराव और बाढ़ वाले क्षेत्र में चल रहे कोचिंग संस्थान बंद किए जाने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी ने ऐसे कोचिंग संस्थानों को एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम, फायर सहित संबंधित विभागों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोचिंग संस्थानों का सत्यापन कर सूची भी उपलब्ध कराने को कहा है।

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन

आपको बता दें कि दिल्ली कोचिंग हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन एक्शन में है। प्रशासन द्वारा कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में शहरी आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी कोचिंग संस्थानों के मानकों की जांच करने के लिए आदेश दिए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें