HighlightDehradun News

सीएम धामी से ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने की मुलाकात, सांस्कृतिक और लोककला से संबंधित विषयों पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच कई विषयों को लेकर चर्चा हुई।

सीएम धामी से ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने की मुलाकात

लोकगायक ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सीएम धामी से विभिन्न सांस्कृतिक और लोककला से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बता दें कि 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन है। 12 अगस्त को ही उनके गीतों पर लिखी पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ का विमोचन किया जाएगा। बता दें कि इस पुस्तक को वरिष्ठ साहित्यकार ललित मोहन रयाल द्वारा लिखा गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें