HighlightPithoragarh News

पिथौरागढ़ में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़ में घास लेने गई महिला हादसे का शिकार हो गई। महिला के ऊपरबोल्डर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पिथौरागढ़ में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर

पिथौरागढ़ में एक महिला की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भदेलगड़ा गांव की निवासी 40 वर्षीय जुनकीड़ी देवी घास काटने के लिए दोगड़ाकेदार गांव पालिका एक के रीम के जंगल गई थी। घास काटने के दौरान पहाड़ी से अचानक बोल्टडर गिरने लगे। जिसकी चपेट में जुनकीड़ी देवी आ गई।

सिर पर बोल्डर गिरने से मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि रापैरा की पहाड़ी से बोल्डर महिला के सिर पर आकर गिरा। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पति पिथौरागढ़ मे ही काम करता है। इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें