Dehradun NewsHighlight

MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक सदस्य अरेस्ट,आधुनिक डिवाइसों का इस्तेमाल कर कराते थे चीटिंग

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एमटीएस पदों की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है. बता दें विगत वर्ष पहले पटेलनगर थाने में आरोपीके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. अभी तक गिरोह के चार सदस्यों की गिरप्तारी हो चुकी है. आरोपी आधुनिक डिवाइसों का इस्तेमाल कर नक़ल कराते थे.

MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य अरेस्ट

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल 17 सितंबर 2023 में पटेलनगर थाने पर भारतीय वन्य जीव संस्थान से डॉ सुरेश कुमार ने तहरीर दी थी कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए परीक्षा का आयोजन राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था. परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उनकी चेक्किंग की गई.

आधुनिक डिवाइसों का इस्तेमाल कर कराते थे चीटिंग

चेक्किंग के दौरान उनके कान से एक छोटा इयर फोन और छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक ईलेक्ट्रनिक डिवाईस और मेज के नीचे से एक और ईलैक्ट्रॉनिक डिवाईस मिला. जिस पर सिम लगा हुआ था. दोनों अभ्यर्थियों की पहचान नवराज पुत्र ईश्वर निवासी हरियाणा और प्रदीप पुत्र हरेन्द्र मोर निवासी हरियाणा को गिरप्तार कर जेल भेजा गया. मामले में किसी बड़े संगठित गिरोह के संलिप्त होने और परीक्षा में नकल कराये जाने की गम्भीरता को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंपी गई.

अन्य आरोपी पूर्व में हो चुके हैं अरेस्ट

एसटीएफ ने मामले की जांच की तो अभ्यर्थी प्रदीप पुत्र हरेन्द्र किसी अन्य अभ्यर्थी मोहित मोर्य के नाम से परीक्षा दे रहा था. इस मामले में अन्य दो सदस्य सोनू पुत्र शीशपाल निवासी हरियााण और पवन पुत्र सुरेन्द्र हरियाणा के नाम प्रकाश में आए. एसटीएफ ने गिरोह के सदस्यों की गिरप्तारी के लिये हरियाणा में दबिश दी तो आरोपी वहां से फरार हो गए. जिसके बाद एसटीएफ ने
आरोपियों की गिरप्तारी के वारंट जारी कराए.

आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहित मोर, पवन वासी और सोनू सिंह की गिरप्तारी के लिये 15-15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी. जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा सोनू सिंह को पिछले महीने हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ़्तारी के डर से मोहित मोर द्वारा न्यायालय में समर्पण कर दिया गया. वहीं ईनामी पवन वासी को एसटीएफ ने कल देर रात हरियाणा के रोहतक से अरेस्ट कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें