Sportshighlight

“आप चैंपियनों में चैंपियन हैं”…Vinesh Phogat के डिसक्वालीफाई होने के बाद PM Modi ने किया ट्वीट

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गईं है। ऐसे में विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विनेश चैंपियनों में चैंपियन हैं। उन्होंने विनेश का हौसला बढ़ाते हुए अपनी निराशा भी व्यक्त की है।

PM Modi ने Vinesh Phogat के डिसक्वालीफाई होने पर दी प्रतिक्रिया

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(ट्वीटर) पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि ‘विनेश चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत के हर एक व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं। साथ ही आप भारत का गौरव है। विनेश के अयोग्य घोषित होने पर मोदी ने कहा कि आज हुई घटना काफी दुखदायी है। वो शब्दों नें इस निराशा को व्यक्त नहीं कर सकते। आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति है। हमेशा से ही आप चुनौतियों का सामना करती रही है। मजबूती के साथ वापसी करो। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं।’


विनेश फोगाट हुईं डिसक्वालीफाई

विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) कर दिया गया है। ज्यादा वजन होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया । दरअसल विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में नियमों के मुताबिक फोगाट को सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। 50 किलोग्राम वर्ग की इस प्रतियोगिता में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ही हिस्सा लेंगे

अस्पताल में भर्ती है विनेश

पेरिस से विनेश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो डिस्क्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बता दें कि वो बेहोश हो गई थी। बताया जा रहा है कि डीहाईड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button