Dehradun NewsHighlight

घर के सामने से ही बाइक चोरी कर ले गया बदमाश, पुलिस ने अरेस्ट कर सिखाया सबक

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. हाल ही में पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया है. आरोपी घर के सामने से ही बाइक चोरी कर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

घर के सामने से ही बाइक चोरी कर ले गया बदमाश

आरोपी की पहचान सत्यम यादव (27) पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी नेहरू ग्राम के रूप में हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी पीड़ित ने चार जुलाई को मामले को लेकर तहरीर दी थी. जिसमें पीड़ित ने बताया कि उनके घर के सामने से ही किसी अज्ञात ने उनकी मोटर साईकिल होण्डा शाइन चोरी कर ली है.

पुलिस ने किया अरेस्ट

पुलिस ने मामले के संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू की. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पूर्व में रायपुर से वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुके बदमाश सत्यम यादव के द्वारा बाइक चोरी करना पाया गया. जिस पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें