Champawat NewsHighlight

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, 791 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट

नशा तस्करों के खिलाफ चम्पावत पुलिस का अभियान जारी है. एसपी चंपावत अजय गणपति की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है. एसपी के निर्देश पर एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने दो चरस तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.

791 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट

रविवार को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि 3 जुलाई शनिवार की शाम को एसपी चंपावत के निर्देश पर पुलिस की टीम देवीधुरा में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. इसी दौरान पुलिस को दो लोग आते हुए दिखे. जो चेकिंग होता देख घबरा गए. एसओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जब दोनों की चेकिंग की गई तो उनके बैग से पुलिस ने 791 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है.

महंगे दामों में बेचने के लिया जा रहे थे हल्द्वानी

एसओ गोस्वामी ने बताया अवैध चरस बरामद होने पर पुलिस ने कुंदन सिंह व दीपक सिंह निवासी पखौटी (देवीधुरा) को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने चरस को महंगे दाम में बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें