UttarakhandBig News

राहुल गांधी की अपील के बाद कांग्रेस ने की केदारनाथ बचाओ यात्रा स्थगित, BJP ने कसा तंज

भारी बारिश के कारण केदारनाथ में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओं यात्रा को स्थगित कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा को स्थगित करने का ऐलान किया है.

कांग्रेस ने की केदारनाथ बचाओ यात्रा स्थगित

बता दें कांग्रेस ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ निर्माण के विरोध में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तर्ज पर 24 जुलाई को हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा शुरु की थी. कांग्रेस के लिए ये यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. लेकिन केदारघाटी में आई आपदा के कारण राहुल गांधी की अपील और निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि माहरा ने कहा कि स्थितियां सामान्य होने पर सीतापुर से दोबारा यात्रा शुरू होगी.

केदारनाथ बचाओ यात्रा स्थगित होने पर BJP ने कसा तंज

कांग्रेस की केदारनाथ बचाओ यात्रा स्थगित होने पर भाजपा ने तंज कसा है. भाजपा के प्रवक्ता विनोद सुयाल ने केदारनाथ में आई आपदा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. सुयाल ने कहा कांग्रेस केवल सैर सपाटे के लिए यह यात्रा कर रही थी. इसलिए यात्रा के दौरान आपदा आई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें