SportsHighlight

जानें कौन है Imane Khelif? जिन्हें पेरिस ओलंपिक में महिला बॉक्सर के सामने उतारने से हुआ बवाल, जानें पूरा मामला

पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी देशों के एथलीट्स अपनी-अपनी कन्ट्री को मेडल जिताने में लगे हुए है। ऐसे में टूर्नामेंट से जुड़े कई विवाद भी सामने आ रहे हैं। टूर्नामेंट से जुड़ा ऐसा ही एक विवाद बीते दिन देखने मिला। जहां बॉक्सिंग मैच के शुरु होने के 46 सेकेंड बाद ही एंजेला कारिनी (angela carini) ने इमान खेलीफ (imane khelif) के साथ मुकाबला करने से मना कर दिया। इसके बाद खेलीफ को विजेता घोषित कर दिया गया।

जैसे ही ये खबर मीडिया में आई तो लोग इसपर सवाल उठाने लगे और देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि इसने ओलंपिक के आयोजकों ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। ऐसे में चलिए जानते है कि आखिर कौन है इमान खेलीफ (Imane Khelif boxer from Algeria) औक क्यों ये मसला चर्चा का विषय बना हुआ है आइए जानते हैं।

Imane Khelif paris olympics 2024

क्या है पूरा मामला? जानिए

दरअसल एक अगस्त को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 66 किलोग्राम भारवर्ग बाउंट में इटली की एंजेला कारिनी और अल्जीरिया की इमान खेलीफ(Imane Khelif) की भिड़ंत हुई। लेकिन इस मुकाबले में थोड़े ही मुक्के चले थे कि इटली की एंजेला मैच से पीछे हट गईं। महज 46 सेकेंड में ही कारिनी ने मुकाबला छोड़ने का फैसला किया। ओलंपिक में ऐसा कुछ होना कोई आम घटना नहीं है। मैच छोड़ने के बाद ऐंजेला रिंग में ही रो पड़ी। रेफरी ने खेलीफ को विजेता घोषिक कर दिया।

Imane Khelif angela carini paris olympics 024

मुकाबले के बाद जब ऐंजेला ने बताया की आज तक उन्होंने इतना जोरदार मुक्का कभी नहीं खाया। उनके लिए ये मुकाबला जारी रखना संभव नहीं था। ऐंजेला का ये बयान आते ही चारों ओर इसकी चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर भी लोग ईमान के खेलने पर सवाल उठाने लगे।दरअसल ये पूरा विवाद अल्जीरिया के इमाल खेलीफ के लिंग जांच की वजह से हो रहा है।

imane khelif boxing match

कौन है इमान खेलीफ? (Who is Imane Khelif)

अल्जीरिया के इमान खलीफ एक ट्रांसजेडर बॉक्सर हैं। बता दें की बीते साल हुई विश्व चैंपियनशिप के दौरान वो जेंडर एलिजिबिलिटी टेस्ट को भी पास नहीं कर पाए थे। जांच में उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल काफी हाई था। जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया । लेकिन ओलंपिक में जेंडर-इक्वालिटी की वजह से उन्हें एंट्री मिल गई।

जन्म से ही महिला थीं Imane Khelif

बात करें शुरूआत की तो खलीफ जन्म से एक महिला थीं। लेकिन उन्हें सेक्स डेवलपमेंट में विकार(DSDs) है। जिसकी वजह से पुरुष एथलीटों की तरह ही उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल हाई है और उनके पास XY क्रोमोसोम भी हैं।

imane khelif childhood picture

इसी वजह से वो जेंडर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास नहीं कर पा रही थी।इन हालातों में ओलंपिक के ऑर्गनाइजर्स का इमान को मैच खेलने देने पर सवाल उठ रहे हैं। लोग का कहना है कि महिला बॉक्सिंग मैच में पुरूष को आखिर क्यों उतारा गया।

साल 2018 में रखा बॉक्सिंग में कदम

बात करें खलीफ के बॉक्सिंग करियर की तो खलीफ के पिता उनके बॉक्सिंग में जाने के फैसले के खिलाफ थे। लेकिन खलीफ चाहते थे कि वो एक बड़े मंच में गोल्ड जीतकर आने वाली फ्यूचर जनरेशन को प्रेरित करें। साल 2018 में विशव चैंपियनशिप से उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखा। कई बाद हार का स्वाद चखने के बाद साल 2022 में हुई अफ्रीकन चैंपियनशिप और अरब गेम्स 2023 में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

खलीफ ने विश्व चैंपियनशिप 2022 में भी रजत पदक अपने नाम किया था। बीते साल हुई विश्व चैम्पियनाशिप में उन्हें गोल्ड मेडल के मैच से पहले लिंग जांच में फेल होने के चलते ही डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभी तक इस मामले में बहस छीड़ी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें