UttarakhandHighlight

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू, CS बोली प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए हो विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक हुई। बैठक में सीएस ने उत्तराखण्ड में पहली बार प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश निर्देश दिए।

खिलाड़ियों के लिए हो विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

सीएस रतूड़ी ने देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, टिहरी और पिथौरागढ़ में निर्धारित आयोजन स्थलों, स्टेडियम व खेल परिसरों के आसपास की सड़कों के सुदृढ़ीकरण और इसके लिए चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएस ने नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन करने को कहा।

गुजरात और केरल के मॉडल का अध्ययन करने के लिए किया निर्देशित

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में गुजरात व केरल राज्यों के मॉडल का अध्ययन करने, नेशनल गेम्स के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता के लिए नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा की। सीएस ने प्रस्तावित नेशनल गेम्स के लिए आइस रिंक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, टेनिस कोर्ट व घुड़सवारी के मैदानों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास व रेनोवेशन कार्यों पर भी चर्चा की।

स्पोर्ट्स पोर्टल को डिजाइन करने पर हुई चर्चा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेशनल गेम्स के सफल आयोजन में खेल विभाग की सहायता के लिए एक स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने तथा गेम्स मैनेजमेंट सिस्टम को संचालित करने के लिए एकीकृत स्पोर्ट्स पोर्टल व एप को डिजाइन व डेवलप करने पर भी चर्चा की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें