Sports

Paris Olympics 2024: सरबजोत-मनु की जोड़ी ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता कांस्य पदक, भारत का ओलंपिक में दूसरा मेडल

भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में दूसरा पदक मिल गया है और वो भी शूटिंग में। शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह और मनु की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। ऐसे में भारत के लिए ये ऐतिहासिक पल है।

Paris Olympics 2024 में सरबजोत-मनु की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

बता दें कि कांस्य पदक के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो केे साथ था। जिसमें सरबजोत-मनु ने उन्हें 16-10 के बड़े मार्जिन से हरा दिया। भारत ने टोटल आठ राउंड में जीत हासिल की। तो वहीं कोरिया ने पांच राउंड अपने नाम किए। भारत का ओलिंपिक में ये दूसरा मैडल है।

मनु ने रचा इतिहास

बता दें की इससे पहले मनु ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत का पेरिस ओलंपिक में ये पहला मेडल था।ऐसे में अब मनु के नाम एक ही ओलिंपिक में दो मैडल हो गए है। वो ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई है। बता दें की मनु से पहले शूटिंग में किसी भी शूटर ने दो मैडल अपने नाम नहीं किए है। ऐसे में ये पल भारत के लिए ऐतिहासिक है

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें