SportsTrending

Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra का जबरा फैन! दो साल में 22 हजार किलोमीटर चलाई साइकल, फिर पहुंचा पेरिस

भारत के ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भी अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। बता दें कि बीते टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

ऐसे में फैंस उनका खेल देखने के लिए बेताब रहते है। छह अगस्त को नीरज चोपड़ा का क्वालीफिकेशन राउंड होना है। ऐसे में इससे पहले ही उनका एक जबरा फैंन( Fayis Asraf Ali) उन्हें सपोर्ट करने पेरिस आ गया। लेकिन वो हवाई जहाज से नहीं बल्कि हजारों किलोमिटर साईकिल चलाकर आया है।

बीते साल भी किया था Neeraj Chopra को चीयर

नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) का अजीबोगरीब भारतीय फैन फायिस असरफ अली उन्हें चीयर करने साइकिल से पेरिस पहुंचा है। बता दें कि फायिस ने अपनी यात्रा की शुरूआत 15 अगस्त 2022 में की थी। पेरिस पहुंचने में उसे करीब दो साल का समय लगा। फायिस का उद्देश्य साइकल चलाकर दुनिया में अमन और शांति फैलाना था। बीते साल एक अगस्त को जब फायिस को पता चला कि उनके आदर्श नीरज चोपड़ा बुडापेस्ट में ठहरे हुए है तो वो उनसे मिलने चले गए।

Neeraj Chopra ने Paris Olympics 2024 में आने की दी सलाह

जिसमें नीरज ने फायिस को लंदन के बाद पेरिस (Paris Olympics 2024) आने की सलाह दी। इसी सलाह पर फायिस अली ने पेरिस ओलंपिक जाने का प्लान बना लिया। उन्होंने वीजा लिया और ब्रिटेन से पेरिस के लिए रवाना हुए। बता दें कि फायिस बीते दो साल में करीब 22 हजार किलोमीटर साइकल चलाकर पेरिस पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने 30 देशों को पार किया। पेरिस पहुंचकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एफिल टॉवर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

50 किलो वजन के साथ करते हैं यात्रा

बता दें कि इस यात्रा के दौरान उनके पास 50 किलो सामान भी था। जिसमें टेंट, कपड़े, चटाई, स्लीपिंग बैग आदि चीजें शामिल थी। उन्होंने बताया कि वो होटलों में नहीं रुके। उन्होंने स्पोंसर्स की मदद ली।

बता दें कि इस लंबी यात्रा के दौरान उनके रास्ते में कई मुश्किलें आई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मुश्किलों का डट कर सामना किया। यात्रा के दौरान उनकी कई लोगों से मुलाकात भी हुई। अली की इस जर्नी को हरभजन सिंह, क्रिस गेल और सुरेश रैना ने भी तारीफ की है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें