HighlightHaridwar News

हरिद्वार में बिजली का खंबा टूटकर कांवड़ियों के वाहन पर गिरा, मौके पर मची चीख-पुकार

हरिद्वार में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है. अभी तक डेढ़ करोड़ से अधिक कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं. इसी बीच हरिद्वार के SM तिराहा से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है.

कांवड़ियों के वाहन के ऊपर गिरा बिजली का खंबा

पुलिस की ओर से दी जानकारी के अनुसार डायवर्जन पॉइंट SM तिराहा के पास बिजली का खंबा टूट कर कांवड़ वाहन पर गिर गया. जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई. गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. मौके पर भारी पुलिस टीम मौजूद है और विद्युत कनेक्शन बंद करवा दिया गया है. पुलिस की ओर से व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है.

पैरामिलिट्री फोर्स ने खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया

वहीं कांवड़ मेले में पैरामिलिट्री फोर्स भी अपना दम दिखा रही है. कांवड़ ड्यूटी पर तैनात आरक्षी सुनीता मूंड और रितु कुमारी ने महिला घाट से खोए बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया. जिसके बाद परिजनों ने पैरामिलिट्री फाॅर्स का आभार व्यक्त किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें