HighlightKashipur NewsNainital News

काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, एक घायल

रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

रामनगर में रामनगर-काशीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पीरुमदारा निवासी विनोद मेहरा अपने दोस्त ग्राम बसई निवासी कौशिक बनोला के साथ अपनी बाइक से रामनगर किसी काम से आ रहे थे। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की मौत, एक की हालत गंभीर

आनन-फानन में युवकों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में विनोद मेहरा की मौत हो गई। जबकि घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है।

घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया हैष परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें