Dehradun NewsUttarakhand

दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के बाद उत्तराखंड में एक्शन, कई लोगों के काटे गए चालान

दिल्ली में हुए को कोटिंग सेंटर हादसे के बाद अब उत्तराखड में भी एक्शन देखने को मिला है। सोमवार को नगर निगम परिसर में तीन टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने नगरभर में निर्माणधीन संस्थाएं, स्कूल, नर्सरी, मॉल परिसर और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।

दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के बाद उत्तराखंड में एक्शन

सोमवार सुबह आठ बजे नगर निगम परिसर से तीन टीमों का गठन किया गया। जिसमें समस्त सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। तीनों टीमों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों जैसे कि निर्माणधीन संस्थाएं, स्कूल, नर्सरी, मॉल परिसर और कोचिंग संस्थानों में जाकर उनमें उपस्थित बेसमेंट में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

dehradun
बेसमेंट में भरा पानी

कई भवन स्वामियों के काटे चालान

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में बेसमेंट और निर्माणधीन प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में जल भराव की स्थिति पाई गई। जिस पर संबंधित भवन स्वामियों तथा अन्य के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई।

dehradun
चालानी कार्रवाई

शहर में 29 स्थानों पर जलभराव होने के कारण मच्छरों के लार्वा पाए गए। चालान कर ऐसे सभी संस्थाओं पर चेतावनी जारी की गई तथा विधिक कार्रवाई के साथ दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें