National

देश में 22 कांवड़िए हाईटेंशन तार की चपेट में आए, एक की मौत, दो लोग गंभीर, पढ़ें यहां

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 22 कांवड़िए हाईटेंशन तार की चपेट में आए हैं। इसमें एक की मौत भी हो गई है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहली घटना यहां हुई

दरअसल, हरदोई में कांवड़ियों ने कछौना क्षेत्र के खाजोहना से जलाभिषेक शुरु किया था। वह मेहंदी घाट की तरफ जा रहे थे। शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए डीजे बजाकर झूमते हुए जा रहे थे। इसी दौरान जिस पिकअप पर डीजे लगा था, उस पिकअप के ऊपरी हिस्से में लगा पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिस कारण आठ कांवड़िए झुलस गए। घायलों का इलाज जारी है।

दूसरी घटना यहां हुई

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के फरीदाबाद में 14 कांवड़िए हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और 13 अन्य झुलस गए। म़तक की पहचान तिंगाव निवासी नितिन (20) के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि गांव के लगभग 14 युवक डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए वे एक कैंटर-ट्रक बल्लभगढ़ से तेज आवाज वाले वाद्य यंत्र लगवाकर तिगांव आ रहे थे।  नवादा स्थित शिव कॉलेज के पास कैंटर-ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसमें बैठे लगभग 14 कांवड़िये बुरी तरह झुलस गए। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें