HighlightPithoragarh News

खाई में गिर गई थी महिला बुजुर्ग महिला, फरिश्ता बनकर आई पिथौरागढ़ पुलिस, ऐसे बचाई जान

पिथौरागढ़ में उपराड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पिथौरागढ़ पुलिस देवदूत बनकर आई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

खाई में गिरी महिला के लिए फरिश्ता बनकर आई पिथौरागढ़ पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार पिथौरागढ़ के उपराड़ा गांव निवासी अनीता पंत (80) गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रकाश पंत पुत्र गिरीश चंद्र पंत ने गंगोलीहाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी माता गहरी खाई में गिर गई है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Pithoragarh

बुजुर्ग महिला को सकुशल खाई से निकाल पहुंचाया अस्पताल

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को खाई से सकुशल निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Pithoragarh

पुलिस के सही समय पर रेस्क्यू करने के कारण महिला को उचित उपचार मिला और उनकी जान बच गई। परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें