UttarakhandBig News

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलम्पिक में जीता देश के लिए पहला मेडल, सीएम धामी ने दी बधाई

मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में वुमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है. मनु की उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है.

मनु भाकर ने रचा इतिहास

मनु भाकर निशानेबाजी में कोई भी मेडल जितने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है. बता दें ये मनु का दूसरा ओलम्पिक है. मनु ने टोक्यो 2020 में डेब्यू किया था. लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क़्वालीफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल ने उन्हें धोखा दे दिया. जिस वजह से वह मेडल नहीं जीत सकी. लेकिन इस बार मनु ने धमाकेदार प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है.

सीएम धामी ने दी मनु भाकर को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें