HighlightHaldwani NewsNainital News

अंत्येष्टि में शामिल होने आया था युवक, पैर फिसलने से नदी में बहा

रानीबाग में अंत्येष्टि में शामिल होने आया एक युवक नदी में बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। तीन घंटे बाद युवक का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अंत्येष्टि में शामिल होने आया था युवक नदी में बहा

शनिवार दोपहर एक युवक रानीबाग में अपने किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान वो गौला नदी के तेज बहाव में बह गया। तीन घंटे खोजबीज के बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर राजपुरा में मिला।

पैर फिसलने से गिर गया था नदी में

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी क्षेत्रपाल (37) पुत्र मुन्ना लाल अपने रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रानीबाग आया था। दोपहर करीब एक बजे नदी किनारे अचानक उसका पैर फिसला और वो नदी में गिर गया। नदी मे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें