Udham Singh Nagar NewsHighlight

ऑटो का इंतजार कर रही थी युवती, लिफ्ट देने के बहाने युवक ने लूटी आबरू, केस दर्ज

काशीपुर से ड्यूटी जा रही युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऑटो का इंतजार कर रही थी युवती

युवती के पिता ने मामले को लेकर तहरीर दी है. व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करती है. हर रोज की तरह उनकी बेटी 25 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी के लिए निकली थी. उन्होंने बताया कि युवती टांडा तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी. इस दौरान उनकी बेटी की फैक्ट्री के ठीक सामने वाली फैक्ट्री में काम करने वाला युवक धीरज निवासी महुआखेड़ा वहां पहुंचा.

लिफ्ट देने के बहाने युवक ने लूटी आबरू

पीड़ित के पिता ने बताया कि युवक ने उनकी बेटी को कहा कि अगर ऑटो नहीं मिल रहा है तो वह उसे फैक्ट्री तक छोड़ देगा. जिस पर युवती भी बाइक में बैठ गई. आरोप है कि युवक युवती को लेकर पैगा चेक के पास स्थित एक मकान में ले गया. वहां ले जाकर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी के फरार होने के बाद बेटी ने अपने पिता को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पीड़िता के पिता अपनी बेटी को लेने घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़िता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित धीरज के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें