Haridwar NewsUttarakhand

गंग नहर में डूबने से कांवड़िए की मौत, गंगा जल लेने मेरठ से आया था हरिद्वार

कांवड़ मेले में गंगा जल लेने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त धर्म नगरी हरिद्वार आ रहे हैं। शिवभक्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मंगलौर में गंग नहर में एक कांवड़िया मुंह-हाथ धोने के दौरान बह गया। कांवड़िए को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंग नहर में डूबने से कांवड़िए की मौत

रूड़की में शिवभक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रही है। शनिवार को मंगलौर गंग नहर में एक कांवड़िया उस वक्त डूब गया जब वह हाथ मुंह धो रहा था। कांवड़िए को बचाने का काफ़ी प्रयास किया गया। कावंड़िए को जल पुलिस ने नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंगा जल लेने मेरठ से आया था हरिद्वार

मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़िया अपने भाई के साथ गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आया था। बताया जा रहा है कि कांवड़िए का नाम गौरव था और उम्र 20 साल थी। गौरव गंगा जल लेने के लिए मेरठ से धर्मनगरी हरिद्वार आया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें