Dehradun NewsBig News

भारत-चीन सीमा पर देहरादून का जवान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून से दुखद खबर सामने आ रही है. भारत चीन सीमा पर देहरादून का एक जवान शहीद हो गया. बताया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान पुल पार करते समय आईटीबीपी के जवान चंद्र मोहन सिंह का पैर फिसल गया. जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

भारत-चीन सीमा पर उत्तराखंड का जवान शहीद

मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला के जौलीग्रांट निवासी चंद्र मोहन सिंह (55) पुत्र स्व भोपाल सिंह नेगी आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर पेट्रोलिंग के दौरान एक नाले के ऊपर वैकल्पिक पुल बनाने के बाद पुल को पार करते हुए उनका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गए. जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद 100 मीटर आगे पर उन्हें पकड़ लिया.

27 जुलाई को देहरादून पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर

आनन-फानन में अन्य जवान उन्हें लेकर आर्मी हॉस्पिटल पहुंचे. जहां इलाज के दौरान चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए. बता दें जवान चंद्र मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी, 26 वर्षीय बेटा और 23 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के चलते आज उनका पार्थिव शरीर देहरादून नहीं पहुंच पाया. 27 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगा. उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें