National

बीजेपी के वरिष्ठ नेता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, शोक की लहर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज 26 जुलाई 2024 को सुबह गुरुग्राम को एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सीएम मोहन यादव ने दुख जताया

सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।’ उन्होंने आगे लिखा, आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति।

प्रभात झा का राजनीतिक सफर

प्रभात झा ने मध्य प्रदेश में एक पत्रकार के रुप में अपने करियर की शुरुआत की मगर बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए। 2010 में वो पार्टी की मध्य इकाई के अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2008 में प्रभात झा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रुप में चुने गए। 2020 तक वे उच्च सदन में रहे। दो बार वो राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होनें 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रुप में भी काम किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें