Haridwar NewsBig News

कांवड़ यात्रा के दौरान किसने लगाए मस्जिदों के बाहर पर्दे, स्थानीय लोगों में शुरू हुई चर्चाएं

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है. जिसके बाद से अभी तक लाखों शिवभक्त कांवड़ियों ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरा. इस बीच हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिससे स्थानीय लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई है.

कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को पर्दे से ढका

बता दें कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नेमप्लेट विवाद के बाद एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है. बताते चलें कांवड़ पटरी पर पड़ने वाली मस्जिदों को सफ़ेद पर्दे से ढका गया है. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है की ये किसके आदेश पर हुआ है.

स्थानीय लोगों में शुरू हुई चर्चाएं

मस्जिदों के बाहर पर्दे लगने के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि सालों से वो लोग हरिद्वार में कांवड़ यात्रा देखते आ रहे हैं. लेकिन इस तरह का प्रकरण पहली बार सामने आया है. बड़ा सवाल अब ये उठ रहा है कि मस्जिदों के बाहर पर्दे आखिर किसके आदेश पर लगाए गए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें