Paris Olympics 2024 में इंडिया की बेहतरीन शुरुआत, पहले ही दिन मेंस-वीमेंस India Archery Team ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में भारत का ओलंपिक में शानदार आगाज हुआ है। पहले ही दिन भारत की पुरुष और महिला आर्चरी टीम (India Archery Team) ने क्वार्टर फाइनल मे एट्री मार ली है।
बीते दिन यानी गुरूवार को हुए आर्चरी मुकाबले में भारतीय महिला आर्चरी टीम और पुरुष आर्चरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बता दें कि भारतीय वीमेंस आर्चरी टीम में दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत है। तो वहीं भारतीय मेंस आर्चरी टीम में धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण और तरुणदीप हैं।
Paris Olympics 2024 में India Archery Team ने क्वार्टर फाइनल में एट्री
बता दें कि भारतीय मेंस आर्चरी टीम ने सीधा क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। टीम 2013 अंक के साथ तीसरी पोजीशन पर रही। कोरिया 2049 अंक के साथ टॉप पर था। तो वहीं 2025 पॉइंट्स के साथ फ्रांस दूसरे स्थान पर था। बता दें कि तीरंदाज में भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से जापान, चीन और इटली आदि देशों को पछाड़ दिया।
इंडीविजुअल रैंकिंग की बात करें तो भारतीय पुरुष टीम 681 पॉइंट्स के साथ चौथी पोजीशन पर है। इसमें कोरिया के किम वूजिंग टॉप पर है। भारत के तरुणदीप राय 14वें तो वहीं प्रवीण रमेश जाधव 39वी पोजीशन पर है।
वीमेंस तीरंदाज टीम का भी बेहतरीन प्रदर्शन
इसके अलावा वीमेंस तीरंदाज टीम भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने कार्टर फाइनल में जगह बनाई है। भारत की अंकिता 11वें, दीपिका 23वें और भजन कौर 22वें नंबर पर है। तो वहीं टीम की बात करें तो भारतीय वीमेंट टीम 1983 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। इसमें कोरिया, चीन औऱ मैक्सिको पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर है।