ReligiousHighlight

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव ने किया राशि परिवर्तन, गुरु की राशि में किया प्रवेश, इन तीन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

सावन का महीना (Sawan 2024) शुरू हो चुका है। ये महीना महादेव का महीना माना जाता है। इस दौरान भगवान भोले की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि सच्चे मन से भोले बाबा की पूजा करने वालों को ना सिर्फ मनोवांछित फल मिलता है।

बल्कि अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी खत्म होता है। ज्योतिषियों के अनुसार गुरु की राशि में चंद्र देव ने गोचर (Chandra Gochar 2024) किया है। इस गोचर से राशियों पर असर पड़ेगा। ऐसे में तीन राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते है इन राशियों के बारे में…।

चंद्र देव का राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2024)

ज्योतिषियों के अनुसार 25 जुलाई को सुबह 10:44 मिनट पर चंद्र देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर (Chandra Gochar 2024) किया है। चंद्र देव इस राशि में दो दिनों से अधिक रहेंगे। जिसके बाद सवा दो दिन बाद वोमेष राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि (Tauras)

चंद्र देव इस समय मीन राशि में हैं। ऐसे में वृषभ राशि वालों का इसका लाभ देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों इनकम में वद्धि हो सकती है। साथ ही उनको कारोबार में भी मुनाफा होगा। जो कार्य काफी समय से रूके हुए थे वो पूर्ण होंगे। इस दौरान विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। मानासिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

इस समय चन्द्रमा और राहु मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में सावन के महीने में मिथुन राशि को लाभ होगा। ऐसे में फिजूलखर्ची हो सकती है, उससे बचे। इसके अलावा मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी के योग बन रहे हैं। ये समय नौकरी बदलने के लिए अनुकूल है। करियर में बदलाव देखा जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

चंद्र के मीन राशि में गोचर से कुंभ राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। आने वाले दो दिनों में कुंभ राशि वालों को धन लाभ होने के चॉन्स है। साथ ही जो कार्य काफी समय से रूके हुए थे वो पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा का भी योग बना रहा है। कुंभ राशि वालों कच्चे दुध से सावन के महीने में भोले बाबा का अभिषेक करें।

Kanwar Yatra 2024: कितने प्रकार की होती है कांवड़? क्या है इस कांवड़ यात्रा के कठिन नियम जो कांवड़ियों को करने होते है फॉलो?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें