HighlightAlmora News

Almora News : दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, दिव्यांग नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के एक गांव में बीते दिनों दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बीते दिनों धौलछीना गांव से 18 जुलाई को एक दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 जुलाई को वो अपनी जेठानी के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गई हुई थी। गांव के ज्यादातर लोग भी वहीं गए हुए थे। इस दौरान उसकी 16 साल की दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी।

दिव्यांग नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार

महिला ने बताया कि जब वो अपने घर लौटी तो उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था। जब वो अंदर गई तो गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। महिला ने जब उसे देख के शोर मचाया तो वो भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की और बुधवार को आरोपी को रेख की धार से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें