Big NewsPauri Garhwal News

पहले बैट से मारा फिर गला घोटा और फंदे पर लटका दिया, पत्नी की हत्या को दिखाया था आत्महत्या, सच ऐसे आया सामने

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को बैट से मारा फिर उसका गला घोटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद उसने पत्नी के शव को फंदे से लटका दिया ताकि ये आत्महत्या प्रतीत हो सके।

पहले बैट से मारा फिर गला घोटा और फंदे पर लटका दिया

श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पत्नी की हत्या को आत्महत्या करार देने वाले आरोपी को पुलिस ने पौड़ी से गिरफतार किया है। यहा पहले पति ने पत्नी को बैट से बेरहमी से मारा फिर उसका गला घोटकर शव को फंदे से लटका दिया। पूरे मामले को लेकर मृतिका के बेटे ने गवाही दी तब जाकर सच सामने आया है।

पत्नी की हत्या को दिखाया था आत्महत्या

बता दें कि 30 जून को आरोपी राजेश कुमार मृतका के पति द्वारा श्रीनगर पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। इस दौरान राजेश कुमार उनके तीन बच्चे भी कमरे में मौजूद थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा था। आरोपी द्वारा पुलिस और मृतका के परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की गई। लेकिन मृतका के पिता ने उनकी बेटी की हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद चार जुलाई को कोतवाली श्रीनगर में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

बेटे के बयान से हुआ खुलासा

श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार द्वारा बीते 30 जून को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाट्रम के लिए भेजा गया। बताया कि चार जुलाई को मृतिका के पिता ने कोतवाली श्रीनगर में बेटी की मारपीट के साथ हत्या करने के संबंध में मामला दर्ज कराया।

मृतका के बेटे ने बयान से मामले का खुलासा हुआ है। मृतका के बेटे ने बयान दिया कि उसके पिता राजेश कुमार ने उसकी मां सिर पर बैट मारा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद मां के शव को फंदे पर लटकाकर हत्या की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें