Dehradun NewsHighlight

लोकशाही के लिए संघर्ष करने वाले श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

लोकशाही के लिए संघर्ष करने वाले श्रीदेव सुमन की आज पुण्यतिथि है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी।

सीएम धामी ने दी श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान दिया।

यातनाएं सहते हुए भी विचलित नहीं हुए श्रीदेव सुमन : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा समर्पण एवं संघर्ष से परिपूर्ण श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा सदैव हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। अनेक यातनाएं सहते हुए भी वे कभी भी न्याय के मार्ग से विचलित नहीं हुए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री देव सुमन ने की थी 84 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल

टिहरी राजशाही की दमनात्मक अत्याचारों से मुक्ति पाने के लिए टिहरी की जनता छटपटा रही थी। टिहरी राजशाही के खिलाफ श्री देव सुमन ने 84 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल करके अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इसके साथ ही उन पर टिहरी राजशाही द्वारा अत्याचार किए गए। उन्हें 35 सेर लोहे की बेड़िया से बंदी बनाकर जेल में रखा गया। उन पर अनेकों अत्याचार किये गए। जब इससे भी मन नही भरा तो इनको रोटियों में कांच पीसकर खिलाया गया और 25 जुलाई 1944 को वो शहीद हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें