Entertainment

वोटिंग से पहले ही Bigg Boss OTT 3 से Vishal Pandey हो जाएंगे एविक्ट? शो पर लगा स्क्रिपटेड का टैग

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ (Bigg Boss OTT 3) काफी सुर्खियों में है।आए दिन शो में किसी ना किसी का विवाद चलता रहता है। लेकिन हाल ही में शो के मेकर्स की तरफ से किया गया एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि क्या ये रियलिटी शो स्क्रिप्टेड है। साथ ही सीजन के विनर का नाम भी पहले से तय होने की बात कर रहे हैं। चलिए जानते है कि क्या है वो पोस्ट जिसकी वजह से खलबली मच गई।

विशाल पांडे हो जाएंगे एविक्ट?

बुधवार को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 केमेकर्स द्वारा एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लव कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के लिए वोटिंग अपील की पोस्ट जारी हुई थी। लेकिन इस पोस्ट पर विशाल(Vishal Pandey) की फोटो में पहले से ही एविक्टेड लिखा हुआ था। जिसके बाद मेकर्स को ये पोस्ट डिलीट करना पड़ा। लेकिन उससे पहले ही कई लोगों ने इस पोस्ट को देख लिया था। ऐसे में फैंस मेकर्स पर भड़के हुए है।

यूजर्ज ने शो को बताया स्क्रिपटेड

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। विशाल के फैंस भी शो को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जियो सिनेमा एक्सपोज हो गया। ये गंदा खेल हैं’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस पोस्ट से ये खुलासा हो गया कि शो स्क्रिप्टेड है।’ तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘ये मजाक था शायद’। बता दें कि इससे पहले भी कई बार शो पर स्क्रिपटेड जैसा आरोप लग चुका है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें