Haridwar NewsHighlight

अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा, सात बाइक बरामद

हरिद्वार में अकसर वाहन चोर की घटनाएं सामने आती रहती हैं. कांवड़ मेले की व्यस्तता के बीच एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस एक के बाद एक सफल खुलासे कर रही है।

अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा

इसी क्रम में थाना कनखल क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जियापोता जमालपुर रोड से तीन अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया है.

आरोपियों का विवरण

आरोपियों की पहचान मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत निवासी हरिद्वार, सावेज पुत्र मुर्तजिम निवासी हरिद्वार और लक्की पुत्र अनिल निवासी बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस ने चोरी की छह अन्य मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें